ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत, इलाज के दौरान बीएमपी जवान की मौत

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव में शुक्रवार को 33 वर्षीय बीएमपी जवान विकास कुमार के निधन की खबर मिलते ही मातम पसर गया। बेगूसराय के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। विकास कुमार वर्तमान में सीतामढ़ी में एसडीआरएफ की नाव पर तैनात थे।

 बताया जाता है कि 4 सितंबर को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। छुट्टी लेकर घर लौटने के बाद स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। 6 सितंबर को उन्हें बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लिवर इंफेक्शन की बात सामने आई। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत, इलाज के दौरान बीएमपी जवान की मौत 2विकास परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी रिंकी देवी और तीन छोटे बच्चे शानवी (8), सार्थक (6) व गोलू (3) हैं। निधन की सूचना पर विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता, तेयाय ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती और बीएमपी की टीम आवास पर पहुंची तथा पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पार्षद समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article