बेगूसराय में चहारदीवारी का दीवाल गिरने से एक महिला की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB BHARAT DESK

 

घटना नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में चारदिवारी की दीवाल गिरने के बाद नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में चहारदीवारी का दीवाल गिरने से एक महिला की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मृतक महिला की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर निवासी अनीता देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अनीता देवी डाक बंगला रोड में सड़क किनारे कपड़े की दुकान लगाकर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करती थी।

बेगूसराय में चहारदीवारी का दीवाल गिरने से एक महिला की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3 आज अहले सुबह जैसे ही महिला चार दिवारी के नजदीक पहुंची और दुकान लगा रही थी उसी वक्त किसी कारणवश चार दीवाली में लगे पिलर एवं गेट दोनों एक साथ गिर गए जिससे नीचे दबकर अनीता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी।

बेगूसराय में चहारदीवारी का दीवाल गिरने से एक महिला की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 4तत्पश्चात मौके पर पहुंचकर नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं आगे की छानबीन में जुट गई है। उक्त घटना के बाद मृतक अनीता देवी के परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article