नदी में तैरता हुआ अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका

DNB Bharat Desk

 

पुलिस मौके पर पहुंची नगरनौसा थाना क्षेत्र के धर्मपुर पुल भद्दू बीघा रोड की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में अहले सुबह नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरू बीघा स्थित दो धर्मपुर पुल के पास पइन में एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

नदी में तैरता हुआ अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका 2 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। महिला का महिला की चेहरे पर गहरे जख्म के चोट का निशान है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

नदी में तैरता हुआ अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका 3पुलिस महिला की पहचान व घटना की जांच में लगी है। महिला का शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव को पइन में फेक दिया गया। बहरहाल यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही घटना की सत्यता की जानकारी हो पाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article