नालंदा में साइबर ठगी पर कतरीसराय पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 साइबर ठग गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 एटीएम,2 लाख 28 हजार बरामद

DNB Bharat Desk

नालंदा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र के ताराबिगहा गांव का है। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड, एक टैब, पांच पासबुक, दो चेकबुक, एक सिम कार्ड और 2 लाख 28 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ताराबिगहा गांव में साइबर ठगी का काम चल रहा है। इसके बाद एसडीपीओ राजगीर के नेतृत्व में कतरीसराय, गिरियक और पावापुरी थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया।

नालंदा में साइबर ठगी पर कतरीसराय पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 साइबर ठग गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 एटीएम,2 लाख 28 हजार बरामद 2प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा लोन दिलाने, लॉटरी निकलने समेत अन्य प्रलोभन देकर लोगों से साइबर ठगी करने की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू कुमार, कुंदन कुमार, पंकज कुमार, आदित्य कुमार उर्फ चिंटू, मनोज कुमार, रवि कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस बरामद मोबाइल और बैंकिंग दस्तावेजों की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article