यूसीसी पर बोले कौशलेंद्र कुमार- बिहार के हित में हुआ तो पार्टी करेगी विचार, अन्य विकल्प, यूसीसी पर पहले संसद में चर्चा, बिहार हित में हुआ तो लागू करने पर विचार

DNB Bharat Desk

नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने गिरियक प्रखंड के पावा, जुनेदी, घोसरावां और दुर्गापुर गांव में सांसद मद से करीब 19 लाख रुपये की लागत से पूरी हुई चार योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान एनडीए के नेता भवानी सिंह, रामसागर सिंह, राकेश मुखिया, रिकी कुमार और रविराज समेत कई लोग मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

यूसीसी बिल को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड बिहार के हित में है, तो पार्टी बैठक कर इस पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि यूसीसी को लेकर पहले संसद में चर्चा होगी। केंद्र में पार्टी इस मुद्दे पर साथ है, लेकिन बिहार में लागू करने से पहले इसके फायदे और नुकसान पर चर्चा जरूरी है।सांसद ने कहा कि अगर यूसीसी से बिहार को कोई नुकसान नहीं होता और यह राज्य के हित में है, तो जरूरत पड़ने पर संशोधन लाकर इसे लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कानून में संशोधन करना संसद का अधिकार है।

यूसीसी पर बोले कौशलेंद्र कुमार- बिहार के हित में हुआ तो पार्टी करेगी विचार, अन्य विकल्प, यूसीसी पर पहले संसद में चर्चा, बिहार हित में हुआ तो लागू करने पर विचार 2वहीं राजद की ओर से जेडीयू को दिए जा रहे कथित ऑफर पर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर राजद यूसीसी के बहाने सत्ता में आने की सोच रही है तो ऐसा नहीं होगा। उन्होंने साफ कहा कि जेडीयू राजद के साथ नहीं जाना चाहती, इसलिए ऑफर देने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए मजबूत है और जेडीयू मजबूती के साथ एनडीए के साथ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article