साहित्यकार ज़ियाउर रहमान जाफ़री की बाल कविता संग्रह को बिहार सरकार का अनुदान, जल्द प्रकाशित होगी पुस्तक

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के भवानन्दपुर निवासी  साहित्यकार ज़ियाउर रहमान जाफ़री की बाल कविता की पाण्डुलिपि प्रकाशित करने हेतु मंत्रिमंडल सचिवालय बिहार सरकार ने अठारह हज़ार छह सौ रूपया का अनुदान प्रदान किया है.। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय के डायरेक्टर एस. एम परवेज आलम ने उन्हें पत्र के माध्यम से  दी है.।

- Sponsored Ads-

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार का मंत्रिमंडल सचिवालय चयनित लेखकों की उत्कृष्ट पाण्डुलिपि पर प्रकाशन हेतु अनुदान की राशि देती है।.जिसमें छह माह के अंदर पुस्तक प्रकाशित करना आवश्यक होता है.।

जाफ़री की चयनित पुस्तक चलें चाँद पर पिकनिक करने एक बाल कविताओं का संग्रह है,। जिसमें सौ से अधिक बाल कविताएं शामिल हैं.।इन कविताओं की सबसे बड़ी विशेषता है कि ये बच्चों की भाषा में ज्ञान विज्ञान और देश दुनिया की सीख देती है.। साफ़- सफाई, जल संकट, बिजली, कंप्यूटर, सायबर क्राइम आदि पर इसमें कविताएं लिखी गई हैं ।.जाफ़री की बाल कविता की ये चौथी पुस्तक है।

साहित्यकार ज़ियाउर रहमान जाफ़री की बाल कविता संग्रह को बिहार सरकार का अनुदान, जल्द प्रकाशित होगी पुस्तक 2उसके अलावा हिंदी ग़ज़ल और आलोचना की उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।. जिसमें गजल लेखन परम्परा, हिंदी ग़ज़ल महत्व और मूल्यांकन, हिंदी गजल विचार और विस्तार  आदि महत्वपूर्ण हैं.। बताते चलें कि उनकी बाल कविताएं नासिक के पाठ्यक्रम में शामिल है,। तथा उनकी ग़ज़ल आलोचना की किताब को गुजरात यूनिवर्सिटी ने अपने पूरक पाठ्यक्रम में शामिल किया है.।

Share This Article