अमृत स्टेशन योजना के तहत बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन के आधुनिकीकरण एवं बरौनी फ्लैग के समीप आरओबी का शिलान्यास वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

अमृत स्टेशन योजना के तहत आज बेगूसराय जिले के बेगूसराय के लिए भी आज का दिन खास दिन रहा आज बेगूसराय के बरौनी जंक्शन के आधुनिकीकरण एवं बरौनी फ्लैग के समीप आर ओ बी का शिलान्यास वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया।

- Sponsored Ads-

अमृत स्टेशन योजना के तहत बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन के आधुनिकीकरण एवं बरौनी फ्लैग के समीप आरओबी का शिलान्यास वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 2बरौनी स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए 398 करोड़ की राशि आवंटित की गई है तो वही बरौनी फ्लैग में आर ओ बी के लिए लगभग 61 करोड़ की राशि आवंटित की गई है । इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत रेलवे के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे । शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय छात्रों ने भी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग खासे प्रभावित हुए।

अमृत स्टेशन योजना के तहत बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन के आधुनिकीकरण एवं बरौनी फ्लैग के समीप आरओबी का शिलान्यास वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 3केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की विकास का दूसरा नाम ही नरेंद्र मोदी है और नरेंद्र मोदी की सोच का ही परिणाम है कि आज पूरे भारतवर्ष में स्टेशनों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है । उसमें से बेगूसराय के भी बरौनी सहित कई ऐसे स्थल है जो आने वाले समय में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो सपना देखते हैं उसे वह पूरा करने की भी क्षमता रखते हैं और यही वजह है कि आज लोगों का विश्वास भी उनसे जुड़ गया है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article