दो एएसआई बने दारोगा, भगवानपुर थाने में खुशी की लहर

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय)। भगवानपुर थाना में पदस्थापित दो तेजतर्रार सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अभिषेक रंजन और अजय कुमार सिंह को पदोन्नति मिली है। दोनों अधिकारियों को अब अवर निरीक्षक (दारोगा) के पद पर पदोन्नत किया गया है। 

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से दोनों की पदोन्नति से संबंधित पत्र जारी कर दिया गया है।

पदोन्नति की खबर मिलते ही भगवानपुर थाना के पुलिसकर्मियों एवं उनके सहकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। थाना परिसर में दोनों अधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पुलिसकर्मियों, मित्रों और क्षेत्र के शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

दो एएसआई बने दारोगा, भगवानपुर थाने में खुशी की लहर 2सहकर्मियों ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। पदोन्नति मिलने से उनके कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों में भी इजाफा होगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि दारोगा के रूप में भी दोनों अधिकारी बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए बधाई दी।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article