महाकुंभ को लेकर केन्द्र सरकार ने की विशेष रेल व्यवस्था
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर/महाकुंभ 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। समस्तीपुर मंडल ने भी यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रेल सेवाओं की व्यवस्था की है। इसी क्रम में आज मंडल के जयनगर, दरभंगा, सहरसा तथा रक्सौल स्टेशनों से चार कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनें झूंसी के लिए संचालित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का लाभ मिल सके।
विशेष ट्रेनें एवं उनके प्रस्थान का विवरण
1-जयनगर से झूंसी के लिए जाने वाली ट्रेन का प्रस्थान समय–16:00 बजे जो मधुबनी,सकरी,दरभंगा,
समस्तीपुर से होकर झुंसी तक की सफर तय करेगी।
- रक्सौल से झूंसी के लिए जाने वाली ट्रेन का प्रस्थान समय–16:00 बजे जो सीतामढ़ी,मुजफ्फरपुर,पाटलिपुत्र के रास्ते झुंसी तक का सफर तय करेगा।
3.सहरसा से झूंसी के लिए जाने वाली ट्रेन का प्रस्थान समय–15:00 बजे निर्धारित है जो मानसी, खगड़िया, हसनपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए झुंसी तक जाएगी.
4 दरभंगा से झूंसी के लिए जाने वाली ट्रेन का प्रस्थान समय–18:00 बजे है जो समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर के रास्ते झुंसी तक जाएगी।
महाकुंभ हेतु रेलवे की विशेष तैयारियां:
यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त इंतजाम: स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष हेल्पडेस्क, सूचना केंद्र एवं अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधाएं: प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया गया है, साथ ही प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है। - सुरक्षा प्रबंधन: यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ गश्त बढ़ाई गई है।
विशेष टिकट काउंटर एवं सहायता केंद्र: यात्रियों को टिकट बुकिंग में किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए विशेष काउंटर लगाए गए हैं। साथ ही, बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से सहायता केंद्र उपलब्ध कराए गए हैं। - रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा के दौरान रेलवे के निर्देशों का पालन करें, अपनी सुरक्षा एवं सुविधा का ध्यान रखें और अनुशासित रूप से उचित टिकट लेकर यात्रा करें। रेलवे का प्रयास रहेगा कि सभी यात्रियों को महाकुंभ के पावन अवसर पर एक सहज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा प्रदान की जाए।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
