खोदावंदपुर अंचल में दाखिल खारिज के 99 प्रतिशत मामले निष्पादित

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर अंचल में जमीन के दाखिल खारिज के 99 प्रतिशत मामलों का निष्पादन कर लिया गया है। शेष बचे लम्बित एक प्रतिशत मामले का निष्पादन जल्द ही कर लिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि खोदावंदपुर अंचल में दाखिल खारिज के लिए कुल 6870 मामले आए।

- Sponsored Ads-

इनमें 6811 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। शेष बचे 59 मामलों की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इन लम्बित मामलों का निष्पादन भी कर दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article