खगड़िया: पूर्व MLC प्रत्याशी मनोहर यादव ने रहीमपुर दक्षिणी के बाढ़ पीड़ितों में बांटे 600 राहत पैकेट, DM से की चारे व मुआवजे की मांग

DNB Bharat Desk

खगड़िया पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने प्रलयंकारी बाढ़ में चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं और उन बाढ़ पीड़ित परिवार के लिए कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय   राजद कार्यालय में सूखा राशन का पैकेट जिसमें दो किलो चूड़ा,आधा किलो मुढ़ी ,आधा किलो चीनी ,एक दालमोट का पैकेट और एक बड़ा बिस्किट का पैकेट एक बड़े थैला में  छः सौ पैकेट पैक करवाकर  सदर प्रखंड खगड़िया के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के मथार दियारा के एकनिया गाँव,कारूमंडल टोला और इंग्लिश टोला के बाढ़ पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें राहत सामग्री दिया और बाढ़ पीड़ित परिवार को जो पटेशनी हो रही है उसको सुना और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

- Sponsored Ads-

पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आज हम खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के बाढ़ प्रभावित करूमण्डल टोला,इंग्लिश टोला और एकनिया दियारा  गावँ में जाकर हमसे जो सम्भव हो पाया छः सौ बाढ़ राहत पैकेट लेकर बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच वितरण  किया और उनकी समस्याओं को सुना। रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के सभी गाँव बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित है इन बाढ़ पीड़ित परिवार के समस्या का समाधान का भरोसा दिया और कहा कि इस विपदा के घड़ी में आपके साथ हैं।

खगड़िया: पूर्व MLC प्रत्याशी मनोहर यादव ने रहीमपुर दक्षिणी के बाढ़ पीड़ितों में बांटे 600 राहत पैकेट, DM से की चारे व मुआवजे की मांग 2हम आपके समस्याओं के समाधान के लिए जिला पदाधिकारी से बात कर आपलोगों को के लिए जिन बाढ़ पीड़ित परिवार को पॉलीथिन सीट नहीं मिला ,सूखा राशन नहीं मिला है उन सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को दिलवाने का काम करुंगा। आपलोगों का गाँव दियारा क्षेत्र है यहाँ के अधिकांश  लोग कृषि और मवेशी पालन कर अपना गुजर बसर करते हैं। गंगा में अधिक बाढ़ आ जाने के कारण सारा फसल डूब गया है मवेशी का चारा डूब गया है इसलिए हम जिला पदाधिकारी से मांग करते हैं कि सबसे पहले इन बाढ़ पीड़ित परिवार जिनके पास मवेशी है उनको भूसा उपलब्ध करवाया जाय और फसल क्षति पूर्ति का अनुदान दिया जाय साथ ही साथ जिन बाढ़ पीड़ित परिवार को अभी तक पॉलीथिन सीट और सूखा राशन नहीं मिला है उनको अविलंब उपलब्ध कराया जाय।

खगड़िया: पूर्व MLC प्रत्याशी मनोहर यादव ने रहीमपुर दक्षिणी के बाढ़ पीड़ितों में बांटे 600 राहत पैकेट, DM से की चारे व मुआवजे की मांग 3खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य और रहीमपुर उत्तरी पंचायत भी बाढ़ से डूब गया और वहाँ के भी सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को पॉलीथिन सीट और सुखा राशन का पैकेट नहीं मिला है। सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराया जाय क्योंकि राज्य और राष्ट्र के खजाना पर सबसे पहला अधिकार आपदा से जो लोग पीड़ित हैं उनका अधिकार है इसलिए बाढ़ की इस विभीषका झेल रहे बाढ़ पीड़ित परिवार को हर संभव जिला प्रशासन राहत देने का काम करें।बाढ़ राहत पैकेट बनाने एवं वितरण में मुख्य रूप से राजद जिला महासचिव चंदन सिंह,युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, शोशल मीडिया प्रभारी विक्की आर्या,राजद नेता मो०दिलशाद,जितेंद्र कुमार,पृथ्वी तांती, मनीष कुमार, ललन ठाकुर, मनीष ड्राइवर आदि थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article