डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत में एक गरीब परिवार की बच्ची की शादी को लेकर समाज में एक प्रेरणादायक और सराहनीय पहल देखने को मिली है।

समाजसेवी राजू सहनी ने अपने पंचायत भगवानपुर कमला के वार्ड संख्या 2 निवासी एक विधवा महिला धर्मशीला देवी की पुत्री प्रिती कुमारी की शादी के दिन पहले एक भाई की तरह कोच, पलंग, कुर्सी, टेबुल, रजाई, गंद्दा, ट्रंक,वस्त्र सहित अन्य आवश्यक शादी सामग्री उपलब्ध कराते हुए साथ ही आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया,
उनके इस कार्य से गरीब परिवार को बड़ी राहत मिली और समाज में मानवता व सहयोग की मिसाल कायम हुई, इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाजसेवी की इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए राजू सहनी की दीर्घायु की कामना की और कहा कि ऐसे नेक कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं,
बताते चलें कि धर्मशीला देवी के पति का देहांत 2005 में हो गया था, तब से महिला अपने चारों बेटी के साथ किसी तरह अपना जीवन यापन करते हुए तीन पुत्री की शादी पहले कर चुकी है,और सबसे छोटी पुत्री प्रिती की शादी कर रही है,
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट