बेगूसराय गैंगरेप पर पप्पू यादव का बड़ा हमला: बोले- ‘निर्भया और मणिपुर से भी शर्मनाक है यह घटना, सिस्टम और माफिया पर उठाए सवाल’

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप मामले मे पूर्णिया के सांसद पप्पु यादव आज पीड़ित और उसके परिजनों से मिलने बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की यह कांड निर्भया मणिपुर की घटना से ज्यादा दुनियां को शर्मसार किया है। इस घटना को देखते हुए देश के एक्टिविस्ट और दिल्ली मे बैठे यूटबर को इस महिला के लिए बेगूसराय आना चाहिए। अन्यथा देश मे जितने बड़े बड़े मालिक और यूट्यूबर है जो दिल्ली मे बैठ कर लम्बा लम्बा गप देते है उनको  चुल्लूभर पानी मे डूब कर मर जाना चाहिए।

- Sponsored Ads-

इस पूरी घटना से मरमाहत पप्पु यादव नें अपने बयान मे जिम्मेदार सिस्टम,पुलिस, नेता, माफिया सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा की यह देश ऐसे ही यह देश  गुलाम हो चुका है,यहाँ कुछ बचा नहीं है। पप्पु यादव नें आगे कहा की एक साल बाद इस देश मे ना लोकतंत्र बचेगा ना संबिधान बचेगा न कोई अधिकार और न कोई बिचार बचेगा। हिंदुस्तान की इंसानियत तो बहुत पहले खत्म हो चुकी थी।इस देश मे आजादी का मतलब सिर्फ सांस लेना आजादी सिर्फ एक परसेंट लोगो के लिए बचा है।अपने अधिकार के लिए यहाँ कोई नहीं बोलना,गरीब तो सौ साल से मुर्दा ही है। इस देश मे 72 प्रतिशत लोगो के तन पर कपड़ा नहीं है, पप्पु यादव नें कहा की खास जाती का नाम लेते हुए कहा की गरीब लोगो को कौन पूछता है। कभी आपने सुना है गरीबो को न्याय मिला है ।

बेगूसराय गैंगरेप पर पप्पू यादव का बड़ा हमला: बोले- 'निर्भया और मणिपुर से भी शर्मनाक है यह घटना, सिस्टम और माफिया पर उठाए सवाल' 2गरीबो को नेता कुत्ता की तरह समझते है ये लोग भौंके तो इनको कुछ रोटी दे दो और उन्हें बता दो को तुम्हारी जिंदगी का मकसद सिर्फ चार रोटी है।पप्पु यादव नें कहा की तीन महीना पहले भी इनके साथ बलात्कार की घटना हुई। थाना मे आवेदन दिया गया पर कुछ नहीं हुआ। थानेदार पर हमला करते हुए पप्पु यादव नें कहा की आज थानेदर को समेक गांजा ड्रग्स जमीन माफिया और बालू माफिया से फुर्सत कहा है। ये लोग पैसा बसूली कर थाना लेते है और वैसा को ऊपर पहुँचाते है। बिना पैसा का कोई थानेदर नहीं बन सकता। थाना माफिया चलाते है सामान्य लोगो को न्याय नहीं मिलेगा। थाना मे न्याय माफिया और दादावो को न्याय मिलता है।

बेगूसराय गैंगरेप पर पप्पू यादव का बड़ा हमला: बोले- 'निर्भया और मणिपुर से भी शर्मनाक है यह घटना, सिस्टम और माफिया पर उठाए सवाल' 3गरीब का घर उजाड़ दो उसको सड़क पर ला दो ताकि वो सांप और कुत्ता की तरह सड़क पर रेंगता रहे। आज अस्पताल का मतलब सिर्फ डेलिवरी है चालीस साल पहले कहा कोई प्रसब के लिए अस्पताल जाता था। आज वच्चा हुआ नहीं की उसे ICU मे डाल दिया जाता है। पप्पु यादव का आरोप है की ऐसा सिर्फ पैसे के लिए किया जाता है। वही उन्होंने भरत तिवारी की इनकाउंटर को गकत ठहराया। उन्होंने कहा की इस मामले मे अब तक FIR क्यों नहीं हुआ। जब सरकार मानती है की गकत हुआ है।

Share This Article