डीएनबी भारत डेस्क
मंथन कार्यक्रम के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की वार्षिक बैठक बेगूसराय के एक निजी होटल में आयोजित की गई। जिसमें बैंक के कर्मचारियों के साथ-साथ तेघरा के विधायक रजनीश कुमार भी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखें।
इस दौरान संगठन के महासचिव ने बताया कि 38 जिलों में उनके ब्रांचेस हैं लेकिन मात्र 58 कर्मचारी कार्यरत हैं जिससे कि उनके कर्मचारियों पर काफी दबाव बना रहता है। जिससे उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। दूसरी ओर इस बैंक के तकरीबन 18 लाख से अधिक खाते हैं जिनके माध्यम से सुदूर इलाके तक बैंक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब रही है।
लेकिन हाल के दिनों में कर्मचारियों की कमी की वजह से बैंक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । आज की यह बैठक इसी आलोक में आयोजित की गई है जिससे कि कर्मचारियों के ऊपर बने दबाव को घटाया जा सके एवं बैंक किस तरह से लोगों से जुड़कर समाज की पिछली पंक्ति में बैठे लोगों तक अपनी पहुंच बनाएं और इस देश के विकास में अपना योगदान साबित करें।
इन्हीं सब बातों को लेकर आज की बैठक आयोजित की गई है जो पूर्णत सफल रही है। आने वाले दिनों में बैंक की तमाम समस्याओं को सरकार के समक्ष रखी जाएगी और इसके निराकरण का उपाय किया जाएगा।
डीएनबी भारत डेस्क