नालंदा के पुलिस लाइन में 162 प्रशिक्षु पुलिस के जवानों के बीच दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन, आईजी जितेंद्र राणा ने जवानों को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ 

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस लाइन में मंगलवार को 162 प्रशिक्षु पुलिस जवानों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मगध प्रक्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा ने जवानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल पोशाक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और जनता के विश्वास का प्रतीक है। साथ ही साइबर अपराध जैसी नई चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार खुद को अपडेट रखने की सलाह दी।

नालंदा के पुलिस लाइन में 162 प्रशिक्षु पुलिस के जवानों के बीच दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन, आईजी जितेंद्र राणा ने जवानों को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ  2उन्होंने बताया कि जवानों को कानून-व्यवस्था, अपराध अनुसंधान, साइबर अपराध, हथियार संचालन, ड्रिल, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन और सामुदायिक पुलिसिंग सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया है।

नालंदा के पुलिस लाइन में 162 प्रशिक्षु पुलिस के जवानों के बीच दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन, आईजी जितेंद्र राणा ने जवानों को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ  3 समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु जवानों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article