दुसरे के रहमोकरम पर मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने और बनाने का देख रहे हैं ख्वाब – चिराग पासवान

DNB Bharat

खगड़िया जिला के बेलदौर विधानसभा में चिराग पासवान ने सभा को किया संबोधित और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा दूसरे के रहमोकरम क्रम पर मुख्यमंत्री बनने वाले प्रधानमंत्री बनने और बनाने का देख रहे हैं ख्वाब।

डीएनबी भारत डेस्क 

शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान खगड़िया के बेलदौर पहुंचे। जहां पर उन्होंने लोजपा के बेलदौर विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी रहे मिथलेश निसाध जो लोजपा पारस गुट में थे आज उन्होंने चिराग पासवान के समक्ष लोजपा रामबिलास पार्टी में शामिल हुए।

- Sponsored Ads-

सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा खगड़िया मेरा घर है यहां से मेरा पुराना पारिवारिक संबंध है। बिहार फस्ट बिहारी फस्ट की सरकार बनी तो खगड़िया का विकास करुंगा। वहीं चिराग पासवान आगामी गठबंधन को लेकर बोले चुनाव के पहले जानकारी मिल जाएगी। गठबंधन में ही चुनाव लड़े जाएंगे।

सरकार पर निशाना साधते चिराग पासवान ने कहा कि दूसरे के रहमोकरम पर मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने और बनाने का हसीन सपना देख रहे है। उन्होंने नीतीश कुमार को परिस्थिति वश बनाया गए मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास प्रदेश प्रदेश घूमकर विपक्षी एकता के लिए कोरा प्रयास करने का वक्त है लेकिन बिहार के गांव में जाकर आमलोगों से मिलने का वक्त नहीं है जहां हत्याएं, बलात्कार और अपहरण हो रहे है। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता हास्यास्पद है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

TAGGED:
Share This Article