सिमरिया में फिर तेज हुई राष्ट्रीय साहित्यिक तीर्थ बनाने की मांग, विधायक ने 2021 में ही विधानसभा में उठाई थी दिनकर सेतु की मांग, समिति करेगी NHAI और केंद्र सरकार से संपर्क
डीएनबी भारत डेस्क
थे । बेगूसराय। सिमरिया सिक्स लेन गोलम्बर पर राष्ट्रकवि दिनकर की भव्य प्रतिमा की स्थापना और औटा–सिमरिया सिक्सलेन गंगा सेतु के नामकरण की माँग को लेकर राष्ट्रकवि दिनकर मूर्ति स्थापना संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल नगर विधायक कुंदन कुमार से मिला।

विधायक ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रकवि दिनकर सेतु की माँग 02.03.2021 को पत्रांक 109/2021 के द्वारा विधानसभा में नियम 292(घ) के तहत उठाई थी, जिस पर पथ निर्माण विभाग ने विधायक के निवेदन संख्या 170/2021 के आलोक में पत्रांक 3094(S) दिनांक 02.06.23 द्वारा NHAI को अनुरोध भेजा है। इस तरह विधायक ने इस मांग में अपनी सहमति के साथ आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विधायक द्वारा जानकारी दिए जाने पर समिति के संयोजक गौरव कुमार एवं तमाम सदस्यों ने उन्हें धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर संयोजक गौरव कुमार ने समिति की दूसरी प्रमुख माँग को मजबूती के साथ रखा। और कहा कि सिमरिया घाट में सिक्स लेन सेतु के गोलंबर पर राष्ट्रकवि दिनकर की आदमकद भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाए, ताकि दिनकर की जन्मस्थली को राष्ट्रीय साहित्यिक तीर्थ के रूप में पहचान मिल सके।
समिति के मीडिया प्रभारी संजीव फिरोज ने बताया कि चूँकि पत्र में मामला NHAI और केंद्र सरकार से जुड़ा बताया गया है, इसलिए समिति अब NHAI प्राधिकारी, केंद्र सरकार और केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री आदि से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी।
प्रतिनिधिमंडल में संयोजक गौरव कुमार, सहसंयोजक कृष्ण मुरारी, समिति के वरिष्ठ सदस्य विश्वम्भर सिंह, कैलाश सिंह, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, बेगूसराय जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और मीडिया प्रभारी संजीव फिरोज शामिल
बेगूसराय सिमरिया से कृष्ण मुरारी की रिपोर्ट