संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला, योग्यता-आधारित शिक्षण और मूल्यांकन पर हुआ मंथन

DNB Bharat Desk

 

तेघड़ा। संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में सीबीएसई पटना जोन के तत्वावधान में शिक्षकों के लिए “योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी शिक्षण-पद्धति से अवगत कराना था, जिसमें विद्यार्थियों के केवल सैद्धांतिक ज्ञान के बजाय उनके वास्तविक कौशल, दक्षता एवं व्यवहारिक क्षमता के विकास पर विशेष जोर दिया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह, रिसोर्स पर्सन-1 एवं डीएवी के प्राचार्य श्री नीरज कुमार सिंह, रिसोर्स पर्सन-2 श्री अनमोल कुमार दुबे, प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ एवं समन्वयक श्री राम कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की। वहीं सृष्टि एवं टीम द्वारा शास्त्रीय संगीत पर आधारित स्वागत नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की मनोरम छटा बिखेर दी।

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला, योग्यता-आधारित शिक्षण और मूल्यांकन पर हुआ मंथन 2कार्यशाला के प्रारंभ में विद्यालय प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह ने दोनों रिसोर्स पर्सन को पुष्प-गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ के स्वागत संबोधन के साथ प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुआ।

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला, योग्यता-आधारित शिक्षण और मूल्यांकन पर हुआ मंथन 3प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सनों ने बताया कि योग्यता-आधारित शिक्षा में इस बात पर जोर दिया जाता है कि विद्यार्थी ने कितना समय पढ़ाई में लगाया, इसके बजाय वह किसी निर्धारित कौशल या योग्यता को मानक के अनुरूप हासिल कर पाया है या नहीं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल रटने तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक जीवन एवं कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना है।

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला, योग्यता-आधारित शिक्षण और मूल्यांकन पर हुआ मंथन 4वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की गति अलग होती है। इसलिए योग्यता-आधारित शिक्षा में कमजोर विद्यार्थियों को आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त समय और सहायता तथा तेज गति से सीखने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और मूल्यांकन अधिक स्पष्ट, पारदर्शी एवं परिणामपरक बनता है।

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला, योग्यता-आधारित शिक्षण और मूल्यांकन पर हुआ मंथन 5कार्यक्रम समापन समन्वयक श्री राम कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ I मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं ऑफिस स्टाफ श्री सुरेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार, संजीत कुमार, रंजीत कुमार, संजीव कुमार सिंह, दीपक कुमार, राज किशोर कुमार, अविनाश कुमार मिश्रा, प्रीति प्रिया, रीना कुमारी सहित अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Contents
Share This Article