बिहार के छात्र और शिक्षकों को इस दिन तक मिली गर्मी छुट्टी, अधिसूचना जारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के शिक्षकों और छात्रों के लिए बहुत ही राहत भरी खबर है। राज्य में पड़ रहे भीषण गर्मी और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी भीषण गर्मी लगातार रहने की स्थिति में विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

- Sponsored Ads-

शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक सन्नी सिंह की तरफ से जारी आदेश के अनुसार राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए 14 जून तक के लिए सभी विद्यालयों को बंद रखा जायेगा। विद्यालय छात्र के साथ ही शिक्षकों के लिए भी बंद रहेगा। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के बाद छात्र और उनके अभिभावक के साथ ही शिक्षकों ने भी राहत की सांस ली।

बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के पदभार संभालने के बाद विद्यालयों की छुट्टी में कटौती तो की ही गई काम करने का घंटा भी बढ़ा दिया गया। इतना ही नहीं के के पाठक ने पर्व त्योहार और भीषण गर्मी में भी शिक्षक और छात्रों को राहत नहीं दे रहे थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article