डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर।बेगूसराय सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छह से 14 आयुवर्ग के बच्चों के नामांकन के लिए 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलेगा। ऐसे सभी बच्चे जिनकी उम्र छह वर्ष है या अगले छह माह में छह वर्ष पूरी कर लेंगे, उनका स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा। शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराने के शिक्षक भी घर-घर जायेंगे।

छह से 14 आयुवर्ग के बच्चों को उनके उम्र के आधार पर कक्षाओं में नामांकन कराने का अभियान एक अप्रैल से चल रहा है। यह अभियान अप्रैल के अंतिम तारीख तक चलेगा। इस बाबत शिक्षा विभाग के अपर मुख्य – सचिव ने पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक अपने स्कूल में पदस्थापित शिक्षकों के बच्चों के नामांकन की जिम्मेदारी सौंपेंगे। शिक्षक, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, विकास मित्र और टोला सेवक के सहयोग से आवंटित क्षेत्र में शिक्षक सभी घरों में जाकर बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनश्चित करेंगे।
आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित वैसे बच्चे, जिनकी उम्र छह वर्ष हो गई है, उनका नामांकन पोषक क्षेत्र के स्कूल में आंगनबाड़ी सेविका कराना सुनिश्चित करेंगी। संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक से नामांकन की तिथि तय कर अभिभावकों को सूचित ऐसे बच्चे जो आंगनबाड़ी कर नामांकन कराएंगी। केंद्रों में नामांकित नहीं हैं, उन्हें गृहवार सर्वेक्षण के माध्यम से चिह्नित कर नामांकन के लिए विशेष प्रयास करना है।
यह भी कहा गया है कि नामांकन अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार के सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी उपयोग किया जाए। नामांकन के लिए बच्चों का दस्तावेज बनवाने में भी अभिभावकों को मदद करने के लिए कहा गया है। नामांकन अभियान समाप्त होने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रधानाध्यापक यह प्रमाण पत्र देंगे कि उनके पोषक क्षेत्र में कोई भी बच्चा अनामांकित नहीं है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट