बछवाड़ा प्रखंड में बुनियादी महापरीक्षा में दो सौ अस्सी नव साक्षर महिलाऔ ने लिया भाग

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में रविवार को दलित,महादलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग महिलाओ को मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के अन्तर्गत बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। बछवाड़ा प्रखंड में नव साक्षर बुनियादी परीक्षा को लेकर तेरह परीक्षा केन्द्र बनाए गये थे।जिसमें आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेगमसराय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिपुर रुदौली,उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूदौली,चकदिलार,मध्य विद्यालय राजापुर समेत कुल तेरह केन्द्रो पर केआरपी सुजीत कुमार के नेतृत्व में परीक्षा शांतिपूर्ण रुप से संम्पन्न हो गया।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा प्रखंड में बुनियादी महापरीक्षा में दो सौ अस्सी नव साक्षर महिलाऔ ने लिया भाग 2 उन्होने बताया कि बुनियादी साक्षरता परीक्षा वैसे नव साक्षर महिलाओं के बीच किया गया जो महिला किसी कारण वश आज तक विद्यालय नही गया.और उनका उम्र 15 वर्ष से 45 वर्ष है, वैसे महिलाओं को साक्षर करते हुए परीक्षा लिया गया। बुनियादी साक्षरता परीक्षा में कुल दो सौ अस्सी नव साक्षर महिलाओं ने भाग लिया।जिसमें दलित महिला की संख्या 15,महादलित महिलाओं की संख्या 25 तथा अल्पसंख्यक महिलाओं की संख्या 240 है।

बछवाड़ा प्रखंड में बुनियादी महापरीक्षा में दो सौ अस्सी नव साक्षर महिलाऔ ने लिया भाग 3मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी,एसआरपी राधा देवी,अवधेश कुमार चौधरी,रफत पवीण लाडली,तरम्मुन प्रवीण,बबलु प्रवीण,नजराना खातुन,निकहत प्रवीण,मो शाहिद,तम्मन्ना प्रवीण,खुशबू प्रवीण,नुरजहां बेगम आदि मौजूद थी।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article