दलसिंहसराय: NH-28 पर पलटी शराब लदी कार, तस्कर फरार होते ही बोतलें लूटने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में शराब लदी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा नेशनल हाईवे-28 स्थित पगड़ा चौक की है। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए।बताया जाता है कि कार बरौनी की ओर से आ रही थी। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

- Sponsored Ads-

हादसे के कुछ देर बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कार से शराब की गंध आने पर वहां मौजूद लोगों को पता चला कि वाहन में शराब लदी हुई है। इसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग कार के पास जुट गए और शराब की बोतलें निकालकर ले जाने लगे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 25-30 लोग दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब की फ्रूटी पैक बोतलें निकालते दिखाई दे रहे हैं। कोई दोनों हाथों में बोतलें लेकर भाग रहा है तो कोई गमछे में बोतलें भरकर ले जाता नजर आ रहा है। कुछ लोग कीचड़ में फिसलकर गिरते भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग दोबारा कार तक पहुंचकर बोतलें निकालते रहे।

दलसिंहसराय: NH-28 पर पलटी शराब लदी कार, तस्कर फरार होते ही बोतलें लूटने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 2

दलसिंहसराय: NH-28 पर पलटी शराब लदी कार, तस्कर फरार होते ही बोतलें लूटने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 3बताया जाता है कि सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब वहां मौजूद युवक से कार में सामान के बारे में पूछा तो उसने कार में शराब होने की बात बताई। इसके बाद आसपास मौजूद अन्य लोग भी कार की ओर दौड़ पड़े और शराब की बोतलें निकालने लगे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार में शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस कार के चालक और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Share This Article