कैमूर: भभुआ में गोली लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

पुलिस मामले की कर रही है जांच

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर-जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के महेसुआ गांव में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के महेसुआं गांव वार्ड संख्या सात निवासी स्वर्गीय उदय नारायण सिंह के 52 वर्षीय पुत्र हेमा सिंह के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भभुआ थाना के महेसुआ गांव निवासी हेमा सिंह अपने घर पर था, अचानक गोली की आवाज सुनकर लोग जब तक पहुंचे तब तक गोली लगने से उक्त व्यक्ति घायल होकर जमीन पर गिरा था।

- Sponsored Ads-

कैमूर: भभुआ में गोली लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत रेफर कर दिया गया। रेफर के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जहां हायर सेंटर अस्पताल पहुंचने से पुर्व ही रास्ते में उक्त घायल व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गोली कैसे लगी,कोन गोली मारा इस विषय में हमलोगों को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि हमलोग भभुआ थाना अंतर्गत महेसुआ गांव के वार्ड 7 में अपनी निजी मकान में रह रहे थे।

कैमूर: भभुआ में गोली लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3जबकि सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ विनय तिवारी ने बताया कि परिजनों के द्वारा बताया गया की गोली लगने से घायल है। जिनका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद हालात को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

कैमूर: भभुआ में गोली लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 4वहीं सदर अस्पताल से एंबुलेंस के माध्यम से रेफर किया गया जहां बीच रास्ते में जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। उसके बाद शव का सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल पहुंची भभुआ थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article