डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय मे पानी के गढ्ढे मे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के बिलनपुर अजेगर बोरतोर के निकट का है जहां सुबह मे टहलने के दौरान लोगो की नजर पानी मे पड़े शव पर गयी। शव मिलने की खबर जंगल की आग के तरफ फैल गयी वही लोगो की भीड़ उमर पड़ी।

स्थानीय लोगो के द्वारा तेघरा थाना को सुचित किया गया जहा तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में तेघरा थाना की पुलिस छानबीन में जुट गयी।हलाकी शव की पहचान नही हो सकी। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला कि पहले फांसी लगाकर हत्या की गई और उसके बाद शव को वाढ के पानी में फेंक दिया गया।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। तेघड़ा के डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर महिला की हत्या किस तरीके से की गई है या फिर महिला की मौत की वजह क्या है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क