डीएनबी भारत डेस्क
नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आशा दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें रुक्मिणी आशा फैसिलिटेटर ग्रुप की सभी आशा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।बैठक में भाव्या एम आशा पर ऑनलाइन सर्वे को अपडेट करने और ऑफलाइन सर्वे लिस्ट को अद्यतन करने पर चर्चा हुई।

परिवार नियोजन पखवाड़े के तहत प्रत्येक आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर को परिवार नियोजन कराने का लक्ष्य दिया गया।वहीं पुरुष नसबंदी पर विशेष जोर दिया गया।इसके अतिरिक्त,माता मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।एएनसी (एंटीनेटल केयर) के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजीव रंजन चौधरी ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को अपने -अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान एचपीभी वैक्सीनेशन, सर्वेड्यूलिस्ट अद्यतन करने,टीकाकरण, एफपीएलएमआईएस, संस्थागत प्रसव आदि पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर, बीसीएम उषा कुमारी, बीएमईए संदीप चन्द्र, जीएनएम रवि कुमार एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट