डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में बाढ़ का पानी अब जानलेवा साबित होने लगा है। बाढ़ के पानी में खेलने के दौरान एक मासूम बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव खेत से बरामद किया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर वार्ड नंबर-5 की है।

आपको बताते चले कि बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर वार्ड नंबर-5 की हैं, जहां बाढ़ के पानी में डूबने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक बच्चे की पहचान कमरुद्दीनपुर वार्ड नंबर-5 निवासी रोशन यादव के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। घरों में पानी घुसने के बाद परिवार के लोग सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने में व्यस्त थे।
इसी दौरान गोलू कुमार पढ़ाई करने के बाद घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था।बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में जा गिरा। बच्चे के पानी में डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।इसी बीच पड़ोस की एक महिला ने परिजनों को बताया कि गोलू का शव पास के एक खेत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकालकर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।बाढ़ के बीच मासूम की मौत ने एक बार फिर प्रशासन और ग्रामीणों के सामने सुरक्षा की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क