बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दुग्ध कारोबारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक दुग्ध कारोबारी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला निवासी 40 वर्षीय राज बब्बर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

- Sponsored Ads-

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह एक दर्दनाक हादसा था या फिर आत्महत्या? क्योंकि परिजनों का कहना है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे, हालांकि उनका दावा है कि वह आत्महत्या करने वाले व्यक्ति नहीं थे। फिलहाल रेल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। 

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दुग्ध कारोबारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस 2दरअसल बेगूसराय रेलवे स्टेशन उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला वार्ड संख्या-8 निवासी स्वर्गीय सत्रोहन सिंह के 40 वर्षीय पुत्र राज बब्बर सिंह के रूप में हुई।

बताया जाता है कि राज बब्बर सिंह दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हुए थे। मंगलवार को वह घर से निकले थे और किसी कारणवश बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दुग्ध कारोबारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस 3घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई पंकज कुमार समेत अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव ले जाया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

मृतक के भाई का कहना है कि उनका भाई आत्महत्या करने वाला व्यक्ति नहीं था। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक तनाव में रहता था और कई बार “मैं मर जाऊंगा” जैसी बातें भी करता था। ऐसे में घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दुग्ध कारोबारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस 4क्या राज बब्बर सिंह रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसे का शिकार हुए? या फिर उन्होंने कोई आत्मघाती कदम उठाया? इन सवालों का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।

रेल पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article