वीरपुर में जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ फूटा आक्रोश: सड़क पर धान रोपनी कर 5 घंटे तक किया चक्का जाम

DNB Bharat Desk

वीरपुर: वीरपुर-पकठौल पथ एवं वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर पिछले 10 वर्षों से जारी भीषण जलजमाव और कीचड़ की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। करीब 200 मीटर तक फैले दुर्गंधयुक्त कीचड़ और जलजमाव से निजात पाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विधायक, सांसद से लेकर प्रखंड व जिला स्तर के शीर्ष अधिकारियों तक लगातार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

- Sponsored Ads-

इसी बीच एक अभिभावक अपने बच्चे को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी कीचड़ भरे रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बच्चा गिर पड़ा, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इस हादसे को देखते ही मौके पर मौजूद कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार ने डॉ. गीता प्रसाद सिंह, दिवाकर गौतम, मोहम्मद अशरफ और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क पर बांस-बल्ले, बेंच और कुर्सियां लगाकर आवागमन ठप कर दिया।

वीरपुर में जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ फूटा आक्रोश: सड़क पर धान रोपनी कर 5 घंटे तक किया चक्का जाम 2साथ ही विरोध स्वरूप कीचड़ भरी सड़क पर प्रतीकात्मक रूप से धान की रोपनी शुरू कर दी। यह खबर फैलते ही आसपास के दर्जनों गांवों से कांग्रेस, राजद, सीपीआई और भाजपा के कार्यकर्ता तथा स्थानीय व्यापारी भी समर्थन में उतर आए। व्यापारियों ने 5 घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखकर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान ई-रिक्शा, ऑटो, दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी प्रदर्शन में शामिल हो गए और सभी ने “जब तक रोड नहीं, तब तक वोट नहीं” तथा प्रशासन विरोधी जोरदार नारे लगाए।

वीरपुर में जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ फूटा आक्रोश: सड़क पर धान रोपनी कर 5 घंटे तक किया चक्का जाम 3सड़क जाम की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी (सीओ) भाई वीरेंद्र, थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार, वीरपुर पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह और वीरपुर पश्चिम पंचायत के मुखिया त्रिपुरारी कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और समस्या के समाधान के लिए दो दिनों का समय मांगा। प्रशासनिक आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क से अवरोध हटाकर यातायात बहाल किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article