कैमूर में स्मार्ट मीटर का विरोध, बिजली विभाग की टीम के सामने लोगों का हंगामा

DNB Bharat Desk

 

पैदल मार्च कर पहुंचे बिजली विभाग अभियंता को सौपा ज्ञापन

डीएनबी भारत डेस्क

खबर कैमूर से आ रही है जहां मोहनिया स्थित बिजली विभाग कार्यालय में मोहनिया नगर के उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। हंगामा करते हुए बवाल भी काटा। दरअसल स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार लोगों की शिकायत आ रही है कि अधिक रिचार्ज करने के बावजूद भी लोगों का बकाया दिख रहा है। जबकि स्मार्ट मीटर तेजी से चलने का भी दावा किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

कैमूर में स्मार्ट मीटर का विरोध, बिजली विभाग की टीम के सामने लोगों का हंगामा 2स्मार्ट मीटर में रिचार्ज कराने से परेशान होने के बाद लोग और स्मार्ट मीटर न लगाने के विरोध में आज सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पहुंचकर मोहनिया बिजली विभाग कार्यालय में जमकर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की कुछ लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर हम लोग नहीं चाहते कि हमारे घर में लगे क्योंकि यहां नहीं ढंग से नाली है ना ही सड़क बनी हुई है।

कैमूर में स्मार्ट मीटर का विरोध, बिजली विभाग की टीम के सामने लोगों का हंगामा 3जगह-जगह जल जमाव हो जाता है बड़े-बड़े स्मार्ट शहरों में भी अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगाया गया है लेकिन बिजली विभाग की तरफ से मोहनिया में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है अगर बिजली विभाग अपने मीटर लगाने का काम को नहीं रुकती है तो हम लोग आज 100 की संख्या में है कल हजारों की संख्या में होकर प्रदर्शन करेंगे ।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article