ऐतिहासिक तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को सरकारी मान्यता: कला-संस्कृति विभाग ने स्वीकृत किए 11 लाख रुपये

DNB Bharat Desk

तेघड़ा। ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, तेघड़ा के आयोजन को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 के आयोजन के लिए अपनी सहमति प्रदान करते हुए 11 लाख रुपये के आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई है।

- Sponsored Ads-

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तेघड़ा के विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव तेघड़ा की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ महोत्सव है। इस महोत्सव को सरकारी स्तर पर स्वीकृति एवं आर्थिक सहयोग मिलना पूरे तेघड़ा के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक महोत्सव की स्वीकृति एवं इसके लिए राशि आवंटित कराने के लिए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, बेगूसराय के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री गिरिराज सिंह जी तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के माननीय मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी जी के प्रति मैं हृदय से सादर आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूँ।

ऐतिहासिक तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को सरकारी मान्यता: कला-संस्कृति विभाग ने स्वीकृत किए 11 लाख रुपये 2उन्होंने कहा कि  महोत्सव को सरकारी स्वीकृति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जी, केंद्रीय मंत्री जी एवं कला-संस्कृति मंत्री जी द्वारा किए गए प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय हैं। इसके लिए तेघड़ा की समस्त जनता की ओर से उन्हें बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

ऐतिहासिक तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को सरकारी मान्यता: कला-संस्कृति विभाग ने स्वीकृत किए 11 लाख रुपये 3रजनीश कुमार ने कहा कि सरकारी सहयोग से इस वर्ष का श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिलेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी समृद्ध परंपरा और संस्कृति से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 तेघड़ा की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने वाला ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article