भाई ने कहा आरोपी पति को फांसी की सजा और सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले में हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। समस्तीपुर में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवे आसमान पर है। दिन हो या रात अपराधी घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव की है जहां पति ने आपसी विवाद में अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पड़ोस में बच्चे के जन्म पर छठ्ठी के कार्यक्रम का समारोह चल रहा था,लोग उस कार्यक्रम में इतने मशगूल थे कि गोली चलने की आवाज नही सुन सके।बाद में जैसे ही घटना की जानकारी मिली घर और आसपास खुशियों के बदले मातम का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। परिजनों और रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन ने जख्मी महिला को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर हलई थाने की पुलिस पहुंचकर परिजन से पूछताछ करने में जुटी है और शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया करने में जुटी है। हलइ थाने में तैनात एएसआई दिनेश साह ने बताया कि चकलालशाही गांव के सूरज सहनी की पत्नी मंजुला कुमारी को गोली लगी है जिससे उसकी मौत हो गई। पति के द्वारा ही अपनी पत्नी की गोली मार देने की जानकारी मिल रही है कि पति ने ही हत्या की है। मामला अनुसंधान में है। घटना किन कारणों से हुआ इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। महिला के तीन बच्चे भी हैं।

मृतक महिला के भाई ने बताया कि पहले से दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था और उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी थी।मृतका के पतिजनो ने कहा की दोषी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट