डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय: नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप एनएच-31 पर कार और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। सड़क हादसे के बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार और बाइक की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक ने कार सवार युवक के साथ मारपीट कर दी। अचानक सड़क पर हुए विवाद से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हंगामा बढ़ता देख आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों की पहल के बाद मामला तत्काल शांत हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल विवाद के कारणों और दोनों वाहनों को हुए नुकसान को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दिए जाने की भी जानकारी नहीं है
डीएनबी भारत डेस्क