बेगूसराय में घर से बुलाकर ले गए फिर पीट-पीटकर कर दी युवक की निर्मम हत्या; इलाके में सनसनी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की पीट पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है। वहीं युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की है।

मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले राम प्रताप राय का पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल कुमार को अपराधियों ने घर से बुलाकर ले गया। और निर्मम तरीके से पीट-पीट कर हत्या कर दिया। इस हत्या के बाद युवक का शव बहियार में फेंक दिया। हालांकि परिजनों के द्वारा राहुल कुमार की खोजबीन की गई।

बेगूसराय में घर से बुलाकर ले गए फिर पीट-पीटकर कर दी युवक की निर्मम हत्या; इलाके में सनसनी 2 लेकिन पता नहीं चल पाया बाद में पता चला कि अपराधियों ने उसे हत्या कर शव को बहियार फेंक दिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article