बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंगो ने पूरे परिवार को किया पिटाई

DNB Bharat Desk

घटना छौराही थाना क्षेत्र के बाजीतपुर की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंगों के द्वारा एक पूरे परिवार की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना छौराही थाना क्षेत्र के बाजीतपुर की है। पीड़ित पक्ष की पहचान छौराही निवासी विनोद कुमार दास के रूप में की गई है। पीड़ित ने गांव के ही रहने वाले केदार शाह ,लालो शाह सहित अन्य लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

प्रीत पक्ष ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान उन लोगों के द्वारा केदार शाह को समर्थन नहीं किया गया था और इसी की वजह से आए दिन उन लोगों के द्वारा गाली गलौज एवं मारपीट की जाती रही है। बीते शाम उन लोगों के द्वारा एक बार फिर बेवजह झगड़ा किया गया और शाम ढलते ही केदार शाह अपने अन्य साथियों के लेकर विनोद कुमार दास के घर में घुस गए और परिवार के सभी लोगों की पिटाई शुरू कर दी ।

बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दबंगो ने पूरे परिवार को किया पिटाई 2जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग के द्वारा हो हल्ला किया जा रहा है एवं गाली गलौज के साथ मारपीट भी की जा रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article