शराब खरीदने को नहीं दिया रूपया तो दंबंगों ने घर घूसकर महिला सहित तीन लोगों को बेरहमी से पीटा

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थाना संघौल थाना क्षेत्र के लोदीडीह गांव का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में एकबार फिर शराबियों का तांडव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर शराबियों ने शराब खरीदने व पीने के लिए रुपया नहीं देनें पर घर में घुसकर महिला सहित तीन लोगों को बारहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में गंभीर रूप से तीनों घायल का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।

- Sponsored Ads-

शराब खरीदने को नहीं दिया रूपया तो दंबंगों ने घर घूसकर महिला सहित तीन लोगों को बेरहमी से पीटा 2

घटना बेगूसराय जिला के सहायक थाना संघौल क्षेत्र अंतर्गत लोदीडीह गांव की है। वहीं घायल की पहचान सिंघौल ओपी क्षेत्र के लोदीडीह निवासी लगभग 55 वर्षीय रामबली सहनी, पुत्र रंजीत सहनी सहित पुतोहु देशो देवी के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि देर शाम अपने मृत भाई के श्राद्ध संबंधित दैनिक कर्म के बाद घर लौट रहा था। तभी शराबियों ने शराब पीने के लिए रुपया मांगा नहीं देने से नाराज होकर शराबियों ने क्रिकेट खेलने वाले बैट और विकेट से पीटने लगा।

उसने बताया कि बैंक कार्य पुरा कर घर पहुंचा ही था कि घर के मेन गेट के पास ही आरोपियों ने शराब पीने के लिए जबरन रुपया मांगा और मना करने पर क्रिकेट खेलने वाले विकेट और बैट से प्रहार करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल ने बताया कि इससे भी दबंगों का मन नहीं भरा तो घर घुसकर महिला की भी पिटाई कर दी। फिलहाल इस घटना की सूचना घायल पीड़ित परिवार के द्वारा सिंघौल थाना पुलिस को देते हुए सदर अस्पताल में इलाजरत है। जबकि सूचना मिलते ही सिंघौल ओपी अध्यक्ष पुरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article