खोदावंदपुर प्रखंड के सागी पेठिया से अब तक दो दर्जन से अधिक बाइक की हुई है चोरी, पुलिस का हाथ खाली

DNB Bharat Desk

 

वर्तमान वर्ष में मेघौल पेठिया , बाड़ा पेठिया , सागी पेठिया , मेघौल गांव , तारा गांव , चलकी गांव , फ़फौत गांव से एक दर्जन से अधिक बाइक की चोरी हो चुकी है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के सागी पेठिया से अज्ञात चोर द्वारा एक वाइक चुरा लेने का मामला प्रकाश में आया है । घटना के बावत पीड़ित युवक सागी पंचायत वार्ड 10 निवासी अशोक रजक के पुत्र संतोष रजक ने खोदावंदपुर पुलिस को लिखित शिकायत दी है । संतोष ने पुलिस को बताया कि गत सोमवार की शाम वह अपनी बाइक बीआर 09 क्यू 9718 पैसन प्रो से सब्जी खरीदने सागी पेठिया गया था । पेठिया के पास बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने हाट में चला गया ।

- Sponsored Ads-

खरीदारी करने के पश्चात जब वह बाइक समीप आया तो देखा कि उसकी बाइक वहां से गायब था । पूरे पेठिया एवं आस पास काफी खोजबीन किया । परंतु कुछ भी पता नही चला । थकहार कर उसने खोदावंदपुर पुलिस को लिखित शिकायत किया है । तथा चोरी गयी बाइक को बरामद करने की गुहार लगाया है । घटना की पुष्टि करते हुए अपर थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथिमिकी दर्ज की गई है ।

तथा पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है । इसके पूर्व भी वर्तमान वर्ष में मेघौल पेठिया , बाड़ा पेठिया , सागी पेठिया , मेघौल गांव , तारा गांव , चलकी गांव , फ़फौत गांव से एक दर्जन से अधिक बाइक की चोरी हो चुकी है । जिसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति द्वारा खोदावंदपुर  थाना में किया गया है । कई घटना का प्राथिमिकी दर्ज है । कई में सनहा दर्ज है । लेकिन खोदावंदपुर पुलिस को अबतक बाइक चोरी की एक भी घटना का उद्भेदन करने में सफलता नही मिला है ।

इससे लोगो मे असंतोष है । बताते चले कि प्रखंड में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह सक्रिय है । जो वाइक चोरी कर कबाड़ा में उसको निपटा लेता है । ठंड का मौषम है अब भी पुलिस सजग नही होती है तो भविष्य में बाइक चोरी ही नही चोरी के अन्य प्रकार की घटनाओं को होने से इनकार नही किया जा सकता है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article