विकसित राष्ट्र के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून है जरूरी – गिरिराज सिंह

DNB Bharat

मुगलों के डर से मुस्लमान धर्म अपनाने वाले हमें नसीहत न दें, धर्म की परिभाषा हम सनातनी खूब अच्छी तरीके से जानते हैं- गिरिराज सिंह

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर सनातन धर्म की वकालत करते हुए बदरुद्दीन अजमल के विवादित बयान पर अपने अंदाज में प्रहार किया है। दरअसल बदरुद्दीन अजमल ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि पूर्व में हिंदुओं के द्वारा गैरकानूनी तरीके से कई पत्नियां रखी जाती थी। इसीके आलोक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बदरुद्दीन और ओवेसी जैसे लोग हमें नसीहत ना दे।

- Sponsored Ads-

विकसित राष्ट्र के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून है जरूरी - गिरिराज सिंह 2

मुगलों के डर से मुसलमान बने लोग आजकल प्रवचन बांच रहे हैं। देश आजादी के समय कुछ नेताओं के गलत नीतियों का प्रतिफल है जो ऐसे लोग देश के लिए सरदर्द बने हैं। जो खाता देश की है और गाता पड़ोसी मुल्क का। सनातन धर्म में सदैव प्रेम, आस्था, शांति का प्रतिक है। वहीं उन्होंने कहा अगर राष्ट्र को विकसित और प्रगतिके पथ पर ले जाना है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून अविलंब लागू किया जाए। और इस कानून में ऐसे प्रावधानलागू किये जाएं कि जो भी इसका उल्लंघन करे उसे हरेक सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए।

विकसित राष्ट्र के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून है जरूरी - गिरिराज सिंह 3

वहीं उन्होंने राहुल गांधी के भाजपा में आरएसएस में महिला सम्मान नहीं की बात का जबाब देते हुए कहा कि वह पहले सनातन धर्म की संस्कृति को समझें। हम तो दुर्गा काली सीता सहित सभी देवी देवताओं को एक समान पूजा करते हैं एवं उन्हें माता का स्वरूप मानते हैं। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय संसदीय क्षेत्र में अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान गायत्री यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर कही हैं। मौके पर नगर विधायक कुंदन कुमार, बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, कुंदन भारती, कृष्णमोहन पप्पू, मृत्युंजय विरेश, सुमित सन्नी, कुन्दन भारती मौजूद थे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article