बेईमानी से सर्टिफिकेट मिलना होता तो मोदी जी ले लिए होते मिथिलेश तिवारी के लिए – सांसद सुधाकर सिंह

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

आरजेडी नेता सुधाकर सिंह का बयान अक्सर सुर्खियों में छाए रहता है। बक्सर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद चुने जाने के बाद वे पहली बार अपने विधानसभा में पहुंचे जहां एक बार फिर खुले मंच से ऐसी बात बोल दी की फिर से एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। सुधाकर सिंह ने खुले मंच से कहा कि रामगढ़ की जनता ने विरोधियों द्वारा लगाए गए मेरे ऊपर पाप को धो दिया है।  विरोधी 3 साल से सड़क पर घूम घूम कर मुझे कहता था कि 189 वोट से जो चुनाव जीते हैं वह बेईमानी करके जीते हैं। अब मैं कहता हूं कि अगर बेईमानी से मुझे सर्टिफिकेट मिलना होता तो मोदी जी सर्टिफिकेट ले लिए होते मिथिलेश तिवारी के लिए।

- Sponsored Ads-

क्यों नहीं ले लिए लोग। दिल्ली में सरकार मोदी जी का और बिहार में नीतीश जी का और छाती ठोक के दोनों के खिलाफ चुनाव लड़ें हम। मेरे साथी कहते थे कि अब मोदी जी के खिलाफ थोड़ा कम बोलने से काम चलेगा क्या तो हम बोले कि जब बोलना ही नहीं है तो चुनाव क्यों लड़ना। किस बात के लिए चुनाव लडना है। कुछ लोग अभी भी मिथिलेश तिवारी को नहीं बल्कि मोदी जी को देखकर वोट किया इसलिए दो-चार हजार वोट बढ़ गया हालांकि बढ़ा नहीं है बल्कि एक हजार वोट घटा हीं हैं। लोकसभा में हमेशा भाजपा का वोट बढ़ता था लेकिन इस बार इतिहास में पहली बार लोकसभा में वोट घटा है।

बेईमानी से सर्टिफिकेट मिलना होता तो मोदी जी ले लिए होते मिथिलेश तिवारी के लिए – सांसद सुधाकर सिंह 2इनका जो ये पूरा अभियान पूरे पूर्वांचल से लेकर बिहार का जो पश्चिमी हिस्सा जो हम लोगों का इलाका है वो बीजेपी का खत्म हो गया। इसी तरह से मोदी जी किसानों के साथ नौजवानों के साथ छात्रों के साथ बेईमानी करते रहे तो अगली बार बनारस में मुझे उम्मीद नहीं है कि चुनाव लड़ने आएंगे। हम भविष्यवक्ता ज्योतिषी नहीं है। लेकिन एक बात जरूर कह रहा हूं की इस इलाके के लोगों ने प्रधानमंत्री को सबक दे दिया है कि अगला चुनाव मोदी जी बनारस से नहीं लड़ेंगे इस्तीफा दे देंगे सन्यास ले लेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article