प्रखंड सभागार में पंसस की बैठक: अतिक्रमण, जल निकासी और पेंशन समेत कई विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

DNB Bharat Desk

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में प्रखंड प्रमुख अस्मिता कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत समिति सदस्यों,ग्राम प्रधान मुखिया जी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित किया गया।

- Sponsored Ads-

बैठक में पंचायत समिति सदस्य नवीन सिंह ने पर्रा में 110 वीघा राम जानकी के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और फुलकारी में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना से संबंधित सवालों को सदन में जोड़ दार तरीके से रखा। भवानंदपुर पंचायत के मुखिया दिपक कुमार और वीरपुर पूर्वी की मुखिया पुनम देवी ने वीरपुर बाजार से जल निकासी की समस्या से सदन को अवगत कराते हुए अविलंब वैकल्पिक व्यवस्था से समाधान करने से संबंधित सवालों को उठाया।नौला पंचायत समिति सदस्य अनामिका कुमारी ने वृद्ध जनों समेत विधवा, विकलांग पेंशन योजना में लंबित राशि को अविलंब देने की मांग को की।

प्रखंड सभागार में पंसस की बैठक: अतिक्रमण, जल निकासी और पेंशन समेत कई विकास मुद्दों पर हुई चर्चा 2जगदर मुखिया आशा देवी ने जगदर में नाला निर्माण और स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित सवालों को मार्मिक तरीके से रखतें हुए प्राथमिकता के तौर पर समस्या समाधान करने से संबंधित सवालों को सदन के सामने पेश की। मुखिया त्रिपुरारी कुमार ने गाछी टोल प्राथमिक विद्यालय में रास्ता, कन्या विधालय में भवन निर्माण, वार्ड नं 12 में समुदायिक भवन के जिर्णोद्धार से संबंधित सवालों को सदन के सामने रखा। पंचायत समिति सदस्य बब्लू सहनी ने दसैन तोर प्राथमिक विद्यालय तक आने जाने की समुचित सरक निर्माण से संबंधित सवाल को रखा तो मुखिया दिपक कुमार ने भवानंदपुर पुनर्वास नवीन प्राथमिक विद्यालय के पहुंच पथ से संबंधित ऐजेण्डा को पेश किया।

प्रखंड सभागार में पंसस की बैठक: अतिक्रमण, जल निकासी और पेंशन समेत कई विकास मुद्दों पर हुई चर्चा 3इस से पूर्व पूर्व के पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में उठाए गए सवालों और किए गए कार्यों की समीक्षा सदस्यों ने किया। बैठक में उप प्रमुख सुबोध पासवान, वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर,सीओ भाई विरेंद्र,, सीडीपीओ नीतीश कुमार,पंंसस कलावती देवी, मीना देवी समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, मनरेगा सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article