डीएनबी भारत डेस्क
शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम सेविकाओं के द्वारा आयोजित किया गया । गर्भवती महिलाओं को फल, अनाज, श्रृंगार का सामान आदि भेंट किया गया।
- Sponsored Ads-

गर्भावस्था में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। नियमित टीकाकरण पर बात हुई। संतुलित भोजन के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं ने आकर्षक रंगोली भी बनाई। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या ,41,38,37समेत 44 पर सेविका लक्ष्मी कुमारी, सहायिका सुधा कुमारी मौजूद रहीं। इस अवसर महिला पर्यवेक्षिका रमा कुमारी, डेजी गांधी द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया गया।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-