समस्तीपुर: फर्जी डॉक्टर के ऑपरेशन से प्रसूति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने विनोद नर्सिंग होम पर किया हंगामा, पहले भी जा चुकी है जच्चा-बच्चा की जान

DNB Bharat Desk

बड़ी समस्तीपुर से आ रही है जहाँ जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित विनोद नर्सिंग होम में इलाज के बाद एक प्रसूति महिला की मौत हो गई है ।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने निजी नर्सिंग होम पर हंगामा शुरू कर दिया ।

- Sponsored Ads-

 घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम के द्वारा समझाने बुझाने के बाद पूरे मामले को शांत कराया गया ।मृतका की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी अंशु कुमारी (24) के रूप में की गई है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अंशु अपने घटहो थाना क्षेत्र के लगमा गांव में मायके रह रही थी ।30 जुलाई को अंशु को कुछ परेशानी होने लगी.उसके बाद मां ने आशा को इसकी जानकारी दी आशा द्वारा सरकारी अस्पताल नहीं ले जाकर विनोद नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया। 

समस्तीपुर: फर्जी डॉक्टर के ऑपरेशन से प्रसूति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने विनोद नर्सिंग होम पर किया हंगामा, पहले भी जा चुकी है जच्चा-बच्चा की जान 230 जुलाई को प्रसव के लिए भर्ती कराई गई. अंशु का ऑपरेशन फर्जी डॉक्टर द्वारा किया गया था, जिसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी थी. परिजनों का सीधा आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद डॉक्टर टालमटोल करते रहे और समय पर सही इलाज नहीं दिया. स्थिति बिगड़ने के बाद समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से वहां से भी उसे पटना रेफर किया गया, जहाँ  सुबह उसने दम तोड़ दी.

 समस्तीपुर: फर्जी डॉक्टर के ऑपरेशन से प्रसूति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने विनोद नर्सिंग होम पर किया हंगामा, पहले भी जा चुकी है जच्चा-बच्चा की जान 3मौत की खबर से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ नर्सिंग होम परिसर में घंटों जमकर हंगामा किया और आरोपी फर्जी डॉक्टर की तत्काल गिरफ्तारी व अस्पताल को सील करने की मांग की। गौरतलब है कि इसी विवादित नर्सिंग होम में बीते 4 फरवरी को भी लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की जान जा चुकी है. सूचना पर पहुँची सरायरंजन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article