डीएनबी भारत डेस्क
सहयोग शिविर का पहला चरण पूरा होने के उपरांत अब दूसरे चरण के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार 5 अगस्त को नौला पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें प्रखंड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी एवं नौला पंचायत के सभी पंचायत स्तरीय कर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय प्रभारी पदाधिकारी पूजा कुमारी करेंगी।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट