62 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ कारोबारी युवक गिरफ्तार  

DNB Bharat Desk

कटहरिया वार्ड-17 में छापेमारी, आरोपी को भेजा गया जेल

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

भगवानपुर(बेगूसराय):शराबबंदी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के कटहरिया वार्ड संख्या-17  में स्थित एक घर से पुलिस ने 62 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कटहरिया वार्ड-17 में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से 62 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। मौके से शराब कारोबार में लिप्त एक युवक को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रभूषण कुमार, उम्र 32 वर्ष, पिता स्व. सीताराम पासवान, निवासी बीहट गांव, थाना एफसीआई के रूप में हुई है। 

62 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ कारोबारी युवक गिरफ्तार   2आरोपी का वर्तमान पता कटहरिया वार्ड-17, थाना भगवानपुर बताया जा रहा है।

पुलिस ने गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। शराब के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article