समस्तीपुर: देवनपुर चौक पर सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

DNB Bharat Desk

रोसड़ा थाना क्षेत्र के करियन पंचायत के देवनपुर चौक समीप तेज रफ्तार बाइक ने एक वृद्ध महिला को ठोकर मार दिया। इलाज ले जाने क्रम में घायल वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना बाद परिवार में कोहराम मच गया। इधर सूचना मिलते रोसड़ा पुलिस गांव पहुंच मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: देवनपुर चौक पर सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत 2लोगो ने बताया कि मृतक महिला रोसड़ा थाना क्षेत्र के देबनपुर गांव के भिखर दास की 70 वर्षीय पत्नी रखीया देवी थी। भिरहा गांव से सत्संग सुनकर अपने घर आ रही थी। टेंपू से उतरकर टेंपू चालक को भारा दे रही थी। उसी दौरान करियन गांव दिशा की ओर से एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार ठोकर मार दिया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था उसी दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।

समस्तीपुर: देवनपुर चौक पर सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत 3ग्रामीणों ने बताया मृतक महिला रखिया देवी काफी गरीब परिवार से है। दो पुत्र है दोनों बाहर में रहकर मजदूरी करते है। इधर घटना की जानकारी मिलते करियन पंचायत मुखिया संजीव पासवान पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लेकर परिवार के सदस्यों को ढांढस बढ़ाते हुए स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग किया है। इधर रोसड़ा पुलिस बाइक को जप्त बाइक चालक का पता करने में जुटी हुई है।

Share This Article