सावन माह में शिवभक्तों के लिए भारत डाक विभाग की पहल, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए डाक से 30 रुपये में शुद्ध गंगाजल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

सावन में शिवभक्तों की आस्था को देखते हुए भारत डाक विभाग ने एक खास पहल की है। अब भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को गंगाजल की तलाश में हरिद्वार बनारस प्रयागराज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 नालंदा डाक मंडल के सभी डाकघरों में मात्र 30 रुपये में 250 एमएल शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है।हर सोमवार को शहर के शिवालयों में भी डाक विभाग द्वारा काउंटर लगाकर गंगा जल का बिक्री होगा। बिहारशरीफ प्रधान डाकघर में भी इसके लिए विशेष बिक्री काउंटर बनाया गया है, जहां रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल खरीद रहे हैं।

सावन माह में शिवभक्तों के लिए भारत डाक विभाग की पहल, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए डाक से 30 रुपये में शुद्ध गंगाजल 2श्रावण मास में भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। नालंदा मंडल प्रधान डाकघर के डिप्टी पोस्टमास्टर अमलेश कुमार ने बताया कि भारत डाक विभाग की यह पहल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई है, ताकि लोग अपने नजदीकी डाकघर से ही शुद्ध गंगाजल प्राप्त कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें।

सावन माह में शिवभक्तों के लिए भारत डाक विभाग की पहल, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए डाक से 30 रुपये में शुद्ध गंगाजल 3 उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि सावन माह में इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने निकटतम डाकघर से गंगाजल खरीदकर धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न करें। सावन के पावन महीने में डाक विभाग की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। 

अब आस्था और सुविधा का यह संगम शिवभक्तों को उनके अपने डाकघर पर ही मिल रहा है।ग्राहकों ने डाक विभाग की पहल की सराहना की।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article