नालंदा: नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की मांग पर पुलिस-ग्रामीण झड़प के बाद पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- “सत्ता और विपक्ष दोनों मौन”

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के नगरनौसा बाजार में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर हुए बवाल और पुलिस-ग्रामीणों के बीच हुई झड़प की गूंज अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गई है। घटना के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पटना लौटने के दौरान नगरनौसा पहुंचे और पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली।

 इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के साथ-साथ विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला।नगरनौसा पहुंचकर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में विपक्ष भी पूरी तरह समाप्त हो चुका है और उसकी आवाज जनता के मुद्दों से दूर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अन्याय और पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ न तो सत्ता पक्ष बोल रहा है और न ही विपक्ष। 

नालंदा: नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की मांग पर पुलिस-ग्रामीण झड़प के बाद पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- "सत्ता और विपक्ष दोनों मौन" 2पप्पू यादव ने हाजीपुर आरा सीवान में हुए कथित फर्जी एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी सरकार का कोई मंत्री पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं पहुंचा था। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों की मौत हुई थी, वे यादव समाज से थे, इसलिए सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वे लगातार फर्जी एनकाउंटर और मानवाधिकार हनन के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।

नालंदा: नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की मांग पर पुलिस-ग्रामीण झड़प के बाद पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- "सत्ता और विपक्ष दोनों मौन" 3सांसद ने नगरनौसा थानाध्यक्ष शशिरंजन मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को जाति पूछकर प्रताड़ित और पीटा गया। उन्होंने कहा कि नगरनौसा में हुई कथित पुलिसिया ज्यादती के खिलाफ वे मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे और बिहार के राज्यपाल से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। आज बिहार में विपक्ष पूरी तरह खत्म हो चुका है।

नालंदा: नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की मांग पर पुलिस-ग्रामीण झड़प के बाद पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- "सत्ता और विपक्ष दोनों मौन" 4 सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों जनता के मुद्दों पर मौन हैं। नगरनौसा में हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने भी सत्ता पक्ष के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वे इलाके में आकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश न करें। 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article