वीरपुर में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने लौटाई संतोष के चेहरे पर खुशी, वीरपुर पुलिस ने बरामद किया 4 महीने पहले खोया मोबाइल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के जिंदपुर निवासी राम कृपाल सहनी के पुत्र संतोष कुमार का करीब चार महीने पूर्व एक एंड्रॉयड मोबाइल खो गया था। जिसे पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद कर पीड़ित को सोंप दिया है।

- Sponsored Ads-

जिससे थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार व पीटी आई राकेश की छेत्र में चहुंओर प्रसंशा कि जा रही है। लोगों का कहना है कि वास्तव में पुलिस की हांथ बहुत लंबी होती है। लोगों ने यह भी बताया कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा अगर पुलिस के द्वारा किए जा रहे किसी भी मामले में स्वतंत्र होकर जांच पड़ताल करने दिया जाए तो जटील से जटील समस्या भी सुलझ सकती है।

वीरपुर में 'ऑपरेशन मुस्कान' ने लौटाई संतोष के चेहरे पर खुशी, वीरपुर पुलिस ने बरामद किया 4 महीने पहले खोया मोबाइल 2और क्षेत्र में अमन-चैन का माहौल भी बना रहेगा। इस संबंध में संतोष कुमार ने बताया कि लगातार पुलिस के द्वारा मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके बजह से आज मेरा खोया हुआ मोबाइल मुझे मिल गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article