स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम में बेगूसराय जिला को बिहार में मिला तीसरा स्थान

DNB Bharat

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत जनभागीदारी कार्यक्रम मे बेगुसराय जिला को राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है ।

डीएनबी भारत डेस्क 

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत जनभागीदारी कार्यक्रम मे बेगुसराय जिला को राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है । इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार द्धारा अधिवेशन भवन पटना में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ग्रामीण विकास श्री श्रवण कुमार द्वारा बेगुसराय जिला के उप विकास आयुक्त के प्रतिनिधि निदेशक डीआरडीए को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

- Sponsored Ads-

साथ ही बेगुसराय जिला की पुरी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की टीम, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेगुसराय सदर, प्रखंड समन्वयक, नावकोठी ग्राम पंचायत के मुखिया, स्वच्छता पर्यवेक्षक तथा एक सफाई कर्मी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article