डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के यूको बैंक रानी में शाखा में शुक्रवार को बैंक के शाखा प्रबंध के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत रानी दो पंचायत के डोभिया निवासी मृतक स्व राजीव कुमार के नामित नॉमिनी सोनू कुमार को दो लाख रुपये की क्लेम राशि का भुगतान किया गया।

ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि रानी यूको बैंक शाखा के खाताधारक रहे राजीव कुमार की मृत्यु पिछले दिनों एक ट्रेन दुर्घटना में हो गई थी। मृतक ने अपने खाते के माध्यम से केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण बीमा योजनाओं-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लिए हुआ था। उनकी असामयिक मृत्यु के बाद, बैंक के शाखा प्रबंध मनीष कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कागजी कार्रवाई पूरी की और उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया। इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने स्वयं क्लेम राशि की जानकारी परिजनों को साझा की।
उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए संकट के समय में ढाल का काम करती हैं। शाखा प्रबंधक ने क्षेत्र के अन्य लोगो से भी अपील की कि वे मात्र कुछ रुपयों के वार्षिक प्रीमियम पर मिलने वाली इन सरकारी बीमा योजनाओं से जुड़ें। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग जानकारी के अभाव में इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते, जबकि बैंक की रानी शाखा ग्राहकों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान सहायक प्रबंधक शिशिर कुमार, गौतम कुमार एवं बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीएनबी भारत डेस्क