बेगूसराय में जमीनी विवाद में दबंगो ने एक महिला को चाकू गोद कर किया गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर की है। पीड़ित महिला की पहचान मल्हीपुर निवासी कांग्रेस पासवान की पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक बार फिर दबंग पड़ोसियों ने एक महिला को चाकू गोद गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जमीनी विवाद में दबंगो ने एक महिला को चाकू गोद कर किया गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज 2पीड़ित महिला की पहचान मल्हीपुर निवासी कांग्रेस पासवान की पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर पड़ोस में रहने वाले गयानंद ने झोपड़ी नुमा घर बना लिया है और जब वह लोग उसे घर हटाने के लिए कहते हैं तो वह दबंगई पर उतर आता है और मारपीट की घटना को अंजाम देता है ।

बेगूसराय में जमीनी विवाद में दबंगो ने एक महिला को चाकू गोद कर किया गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज 3बीते शाम भी जब रीना देवी जलावन लेने के लिए गई थी उसी वक्त किसी बात को लेकर गयानंद से उनकी कहा सुनी हो गई और फिर गयानंद सहित उनके परिवार की अन्य सदस्यों ने मिलकर रीना देवी को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।

बेगूसराय में जमीनी विवाद में दबंगो ने एक महिला को चाकू गोद कर किया गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज 4परिजनों ने सर्वप्रथम उसे भगवानपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां से मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल प्रीत पक्ष के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article